{"_id":"60d773148ebc3edbc5781793","slug":"the-crowd-gathered-in-the-weekly-captive-the-situation-of-jam-remained-shamli-news-mrt5446320164","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी में उमड़ी भीड़, जाम के रहे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी में उमड़ी भीड़, जाम के रहे हालात
विज्ञापन

शामली। कोरोना साप्ताहिक बंदी के पहले दिन सभी बाजार बंद रहे। शनिवार को पहले दिन साप्ताहिक बंदी के दौरान आवाजाही रही। दोपहर बारह बजे शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक खुला रहने के बाद दो सौ मीटर तक जाम लगा रहा।
कोरोना अनलाक के दौरान शनिवार और रविवार को दो दिन की साप्ताहिक बंदी निर्धारित की गई है। शनिवार को साप्तहिक बंदी मेें मेडिकल स्टोर, नर्सिंगहोम को छोड़कर सभी ट्रेडों के बाजार बंद रहे। शहर के विजय, अजंता, शिवचौक, फव्वारा चौक समेत प्रमुख चौराहों पर पुलिस पिकेट तैनात रही। साप्ताहिक बंदी के दौरान शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक खुला रहने के बावजूद जाम के हालात बने रहे। शहर के मुजफ्फरनगर प्राईवेट बस अड्डे से लेकर धीमान पुरा रेलवे फाटक तक जाम लगा रहा। संवाद