{"_id":"5d1cfd4f8ebc3e3c823c1f41","slug":"the-couple-ran-away-from-home-shamli-news-mrt431455311","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भागे युगल ने मंदिर में रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से भागे युगल ने मंदिर में रचाई शादी
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के एक गांव से भागे युगल ने रात में ही गांव के बाहर स्थित मंदिर में बिना पंडित के शादी रचाई। रात में मंदिर परिसर में हलचल होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया।
क्षेत्र के गांव निवासी युगल ने मंगलवार रात को घर से भागकर गांव के बाहर स्थित मंदिर में शादी रचा ली, लेकिन देर रात में मंदिर में हलचल होती देख ग्रामीणों ने झिंझाना पुलिस को फोन कर मंदिर में बदमाशों के होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को लड़का और लाल जोडे़े में लड़की मिली। पुलिस दोनों को थाने ले आई।
थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि ग्रामीणों ने बदमाशों के होने की सूचना दी थी, लेकिन मंदिर में लड़का और लड़की मिले। दोनों नाबालिग हैं। उन दोनों ने बिना पंडित के मंदिर में शिवलिंग के फेरे लेकर साथ जीने मरने की कसम खाते हुए मंदिर में ही बैठे रहे। बुधवार को दोनों के परिजनों को बुलाया। दोनों को समझाकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।