फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The country prays for freedom from corona in the world

देश दुनिया में कोरोना से मुक्ति को मांगी दुआएं

Fri, 05 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The country prays for freedom from corona in the world
कैराना में ईदगाह के पास ड्रोन कैमरे द्वारा आकाश से लिया गया छतों के फोटो। - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना/झिंझाना। जनपद में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। धर्मस्थलों के आसपास और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से नजर रखी। लोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही नमाज अदा की और कोरोना से मुक्ति की दुआएं की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज पर पुलिस-प्रशासन ने चौकसी बरती। सुबह से ही पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रही। सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस गश्त करती रही। तिमरसा दिल्ली रोड, आजाद चौक, कलंदरशाह, पंसारियान समेत संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। सभी लोगों ने घरों में ही रहकर जुमे की नमाज अदा की।
विज्ञापन

कैराना में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से छतों की निगरानी करते हुए वीडियोग्राफी कराई। कस्बे के ईदगाह, जामा मस्जिद, चौक बाजार, शामली स्टैंड, तीतरवाडा तिराहा, छड़ियान आदि इलाको में ड्रोन केमरा उड़ाकर छतों की वीडियोग्राफी कराई। पुलिस ने बाजारों में घूमकर दुकानदारों को मास्क पहनने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिंझाना में जुमे की नमाज पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। सीओ कैराना प्रदीप कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ कस्बे के नीला रोजा में ड्रोन कैमरे से छतों और गलियों पर नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed