फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The construction of the district headquarters to hang

जिला मुख्यालय का निर्माण कार्य लटका

Sun, 28 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 28 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
The construction of the district headquarters to hang
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पूर्वी यमुना किनारे प्रस्तावित कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल की दूसरी किश्त की धनराशि नहीं आने से निर्माण कार्य अधर में लटका  है। जिले के आला अफसरों का कहना है कि दूसरी किश्त आने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन


 पूर्वी यमुना नहर के किनारे ग्राम मुंडेट की भूमि में 100 बेड का जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय एवं आवासीय भवन, कलक्ट्रेट बिजली घर, गोहरनी गांव के जंगल में विकास भवन, कलक्ट्रेट कार्यालय के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने धनराशि स्वीकृत की थी। सभी कार्यालयों के लिए प्रथम किश्त जारी की गई।
विज्ञापन


डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल ने बताया कि विकास भवन, कलक्ट्रेट कार्यालय, जिला अस्पताल एवं सीएमओ  कार्यालय की प्रथम किश्त खर्च हो चुकी है। विकास भवन- कलक्ट्रेट का काम पिछले दो माह से रुका है। जिला अस्पताल का कार्य धीमी गति से चल रहा है। बारिश के मौसम से कार्य बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूूूूसरी किश्त की धनराशि आने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। डीएम ने बताया कि जिला मुख्यालय की दूसरी किश्त के संबंध में शासन में प्रमुख सचिव सुरेश चंद से वार्ता की गई थी। शीघ्र धनराशि आवंटित करने का आश्वासन दिया था। फिलहाल उनका तबादला हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed