फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The construction of Gandevada Sangam bridge is going on at a slow pace

Shamli News: धीमी गति से चल रहा है गंदेवड़ा संगम पुल का निर्माण

Thu, 12 Sep 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 12 Sep 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
The construction of Gandevada Sangam bridge is going on at a slow pace
शामली के गंदेवडा संगम का निर्माणधीन पुल । संवाद
शामली। सहारनपुर और शामली जिले को जोड़ने वाला पूर्वी यमुना नहर पर गंदेवड़ा संगम में नया पुल का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। गंगा का पानी कम होने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। हालांकि, पुल निर्माण का 31 मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले दस माह पूर्व उत्तर प्रदेश शासन ने गंदेवड़ा संगम पर नया पुल स्वीकृत करते हुए धनराशि लोक निर्माण विभाग को चार करोड़ 28 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई थी। पिछले दस माह में बीस प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया है। यमुना नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग प्रातीय खंड के सहायक अभियंता रमेशचंद ने बताया कि गंदेवड़ा संगम में निर्माणाधीन पुल 36 मीटर लंबाई और साढ़े सात मीटर चौड़ाई के पुल निर्माण के लिए गंगा नहर रुड़की को पानी का बहाव कम करने के लिए पत्र लिखा है। किंतु गंग नहर की ओर से पानी कम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

आगामी 15 अक्तूबर से लेकर 30 नवंबर को गंगा नहर की पानी की आपूर्ति बंद होने के बाद पुल निर्माण में तेजी लाई जाएगी। शासन से 31 मार्च 2025 तक गंदेवड़ा संगम पुल निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य मिला है। निर्धारित समय पर गंदेवड़ा संगम का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गंदेवड़ा संगम पर नया पुल बनने से दो जिलों को मिलेगा लाभ
गंदेवड़ा में गंगा-यमुना का संगम होता है, वहीं सहारनपुर जिले के गंगोह, तीतरो और शामली जिले के जलालाबाद और आसपास के गांवों को जोड़ता है। हरिद्वार की तर्ज पर गंदेवड़ा को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। पूर्वी यमुना नहर पर प्राचीन पुल बना हुआ है, जो खस्ताहाल में है। उत्तर प्रदेश शासन ने गंदेवड़ा में नया पुल स्वीकृत किया है। इस पुल के निर्माण होने से आवागमन की सुविधा मिलेगी। अंबाला से नुकड़ गंगोह से गंदेवड़ा होकर छह लेन का नया एक्सप्रेसवे प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed