फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The conspirator of the murder of a Haryana farmer was arrested

Shamli News: हरियाणा के किसान की हत्या का साजिशकर्ता हुआ गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 04 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The conspirator of the murder of a Haryana farmer was arrested
कैराना। डेढ़ माह पूर्व हरियाणा के किसान देवेंद्र देशवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश के आरोपी नासिर निवासी मामौर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को मृतक किसान के बेटे रोहित को भी गोली मारकर घायल किया था।
विज्ञापन

रोहित हत्या के मुकदमे में वादी भी है। 16 जून की सुबह मामौर के जंगल में हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना सनौली के गांव कुराड़ निवासी किसान देवेंद्र देशवाल की चाकू से गोदकर, गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे रोहित ने दो नामजद, दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

हत्या के 12 घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में हत्यारोपी नदीम व फरमान को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरे आरोपी सौबान को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल चौथे आरोपी नासिर निवासी मामौर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान हरियाणा के कुंडली निवासी सतीश खत्री व उसके नौकर नासिर निवासी मामौर का नाम साजिश में प्रकाश में आया था। नासिर लोकेशन भेज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed