{"_id":"6872b9ca86afff7eb60b6461","slug":"the-condition-of-the-councillor-sitting-on-hunger-strike-in-the-municipality-deteriorated-shamli-news-c-26-1-sal1001-145568-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पालिका में भूख हड़ताल पर बैठे सभासद की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पालिका में भूख हड़ताल पर बैठे सभासद की हालत बिगड़ी
Sun, 13 Jul 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
कैराना। नगर पालिका में भूख-हड़ताल पर बैठे चौथे सभासद राजपाल की तबीयत भी शनिवार को बिगड़ गई। चिकित्सक के पास ले जाने से इनकार करने पर उन्हें पालिका परिसर में ही ड्रिप लगवाकर उपचार दिया गया। इससे पहले उम्मेद अली, शाहिद हसन और राशिद बागवान की भी तबीयत बिगड़ चुकी है।
हालांकि तबीयत खराब होने के चलते चारों सभासदों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी, लेकिन सभासद फिरोज खान की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। अन्य सभासद धरने पर साथ बैठे हैं और उन्हें स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन विकास कार्यों में भेदभाव कर रहे हैं और समस्याएं उठाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। चेयरमैन धरनास्थल पर आकर विकास कार्यों का आश्वासन दें।
भाकियू कार्यकर्ता पहले ही पालिका प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दे चुके हैं। वहीं सभासद तौसीफ चौधरी ने कहा कि जैसे ही शाहिद हसन अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे, वे बड़े आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। सभासदों ने आरोप लगया कि चेयरमैन विकास कार्य में पक्षपात करते हैं।