फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The commission imposed a fine of Rs 75 thousand on the complainant

Shamli News: आयोग ने परिवादी पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

Thu, 08 May 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The commission imposed a fine of Rs 75 thousand on the complainant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग शामली ने झूठा परिवाद दायर करने पर 75 हजार रुपये जुर्माने का फैसला सुनाया है।।

कस्बा कैराना के मोहल्ला अंसारियान निवासी दाऊद अली ने 13 अक्तूबर 2020 को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग शामली में परिवाद दायर कराया था कि उसकी फर्म किरयाना का सामान खरीदने व बेचने का कार्य करती है। उसने फर्म के कार्य के लिए पंजाब नेशनल बैंक शाखा कैराना के प्रबंधक से खाता खुलवाया। वह अपने खाते में रुपये जमा करता रहा। परिवादी के मुताबिक उसने अलग-अलग नाम से दो व्यक्तियों को व्यवसायिक कार्य के लिए दो चेक दिए, लेकिन शाखा प्रबंधक ने दुर्भावना के चलते अनुचित दबाव बनाया, जिसके इनकार करने पर दोनों चेक को अनादर कर दिया गया जबकि खाते में उचित धनराशि थी। आयोग ने परिवाद को स्वीकार करते हुए सुनवाई की।

आयोग के अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता ने इस मामले में फैसला सुनाया कि परिवादी अपने परिवाद को सिद्ध करने में असफल रहा, जिस कारण परिवाद को निरस्त कर दिया। वादी ने अपने खाते संबंधी गलत बैलेंस शीट दाखिल कर वित्तीय अनियमितता एवं आर्थिक अपराध किया। इसके लिए वित्त मंत्रालय भारत सरकार के आर्थिक अपराध शाखा को और आयकर विभाग को उचित जांच के लिए निर्देशित किया कि वादी के संबंध में उसके बैलेंस शीट एवं आयकर विवरण की उचित जांच करके उसके विरुद्ध विधि अनुरूप कार्रवाई करें। साथ ही विपक्षी को परेशान करने और उसका उत्पीड़न करने और न्यायालय का बहुमूल्य समय नष्ट करने के लिए वादी पर 75 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया। इसमें 25 हजार रुपये विपक्षी को देय होने और 50 हजार रुपये नियमानुसार राजकोष में जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed