फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The Collectorate's amusement park will be lit up with lights from 186 pillars

Shamli News: 186 खंभों की लाइटों से जगमगाएगा कलक्ट्रेट का मनोरंजन पार्क

Sun, 08 Jun 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The Collectorate's amusement park will be lit up with lights from 186 pillars
शामली। पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव के जंगल में प्रस्तावित कलक्ट्रेट और विकास भवन के बीच दो हजार वर्ग गज मीटर भूमि में मनोरंजन पार्क की चहारदीवारी का निर्माण शुरू हो गया है। मनोरंजन पार्क 186 बिजली के खंभों की लाइट से जगमगाएगा। 31 दिसंबर 2025 तक पार्क का निर्माण पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

नवीन कलक्ट्रेट के मनोरंजन पार्क के निर्माण के लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था। मुजफ्फरनगर की संस्था को ठेकेदार नियुक्त किया गया है। पिछले छह माह से मनोरंजन पार्क के निर्माण के लिए सबसे पहले चहारदीवारी का निर्माण शुरू कर दिया है। चहारदीवारी निर्माण के लिए लोहे और सीमेंट के पिलर तैयार किए जा रहे हैं। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप गुप्ता ने बताया कि साढ़े आठ फीट ऊंचाई चहारदीवारी रेलिंग समेत बनाई जाएगी। पार्क में बिजली के 186 खंभे पर लाइट, चार हाईमास्क लाइट लगाई जाएंगी। कलक्ट्रेट और विकास भवन की ओर पार्क के दो प्रवेश गेट बनाए जांएगे। 200 मीटर लंबाई और 118 मीटर चौड़ाई के पाथवे बनाए जाएगे। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक शामली कलक्ट्रेट का मनोरंजन पार्क का निर्माण कार्य पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed