{"_id":"68488774b9595be8190ef54b","slug":"the-citys-water-supply-remained-stalled-for-five-and-a-half-hours-shamli-news-c-26-1-smrt1048-143579-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: साढ़े पांच घंटे ठप रही शहर की पेजयल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: साढ़े पांच घंटे ठप रही शहर की पेजयल आपूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बृहस्पतिवार को नौकुंआ रोड पर पेजयल की मुख्य लाइन फटने से 17 घंटे शहरवासी पानी को तरसे थे। इसी पाइप लाइन के अधूरे रह गए काम को मंगलवार को पूरा कराया गया। इस कारण मंगलवार को साढ़े चार घंटे पूरे शहर की पानी की आपूर्ति बंद रही। गर्मी में लोग पानी को तरसे। लोग हैंडपंप से पानी भरकर लाए।
शहर में आईजीएल कंपनी द्वारा गैस पाइप लाइन डालने के दौरान बृहस्पतिवार रात को नौकुआं रोड पुलिया पर नगरपालिका की मेन बड़ी पेयजल पाइप लाइन फट गई थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे शहर की पेयजल आपूर्ति बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया गया था।
शनिवार को ईद-उल अजहा का त्योहार होने के कारण दिन-रात काम कर 17 घंटे बाद सुबह चार बजे पेयजल आपूर्ति शुरू की गई थी लेकिन पाइप लाइन जोड़ने के दौरान वोल्ट टूट गया था, जिस कारण पाइप लाइन में लीकेज हो गया था, लेकिन त्योहार को देखते हुए शनिवार को उसे ठीक नहीं किया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह साढ़े 11 बजे पेयजल पाइप लाइन के लीकेज की मरम्मत के लिए पूरे शहर की पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। चार दिन में दूसरी बार गर्मी में पेयजल की आपूर्ति न होने से लोग परेशान रहे। पालिका के अवर अभियंता जल हर्षित गुप्ता ने बताया कि नगरपालिका के अवर अभियंता जल हर्षित गुप्ता ने बताया कि चार बजे पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत के बाद साढ़े चार बजे शहर में पानी चालू कर दिया गया है। इसकी जानकारी व्हाटसएप ग्रुपों में सभासदों के माध्यम से लोगों को दे गई थी। इसलिए लोगों को इसकी जानकारी पहले से ही थी।