{"_id":"68a626e1c6357e9c270164aa","slug":"the-city-was-jammed-due-to-the-procession-of-rld-people-were-troubled-for-hours-shamli-news-c-26-1-sal1002-147981-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रालोद के जुलूस से शहर जाम, घंटों परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रालोद के जुलूस से शहर जाम, घंटों परेशान रहे लोग
विज्ञापन
शामली में जुलूस निकालते रालोद कार्यकर्ता। वीडियोग्रैब
शामली। राष्ट्रीय लोक दल छात्र सभा के नए जिलाध्यक्ष आर्यन चौधरी के स्वागत में बुधवार को निकाले गए जुलूस ने शहर की सड़कों पर अव्यवस्था पैदा कर दी। जुलूस के दौरान जगह-जगह जाम लग गया और राहगीरों व वाहन चालकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।
हाल ही में आर्यन चौधरी को रालोद छात्र सभा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा करने के लिए छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडे बुधवार को शामली पहुंचे। इसी मौके पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत जुलूस निकाला। जुलूस सदर कोतवाली क्षेत्र से शुरू होकर रालोद कार्यालय गोहरनी तक पहुंचा। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों और कारों के लंबे काफिले में शामिल हुए।
जुलूस के चलते मुख्य बाजारों और चौराहों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इस मामले पर रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने कहा कि उन्हें जुलूस की जानकारी नहीं है, इसकी जांच की जाएगी। वहीं पुलिस का कहना है कि जुलूस निकालने के लिए रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व अनुमति ली हुई थी।