फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The citizens stopped at Shiv Chowk to sing the national anthem

Shamli News: शिव चौक पर राष्ट्रगान के लिए रुके शहरवासियों के कदम

Sun, 17 Aug 2025 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The citizens stopped at Shiv Chowk to sing the national anthem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। अमर उजाला के अभिनय अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम हुआ। वर्मा मार्केट से शिव चौक तक पैदल एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों द्वारा पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। 11 बजे शिव चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान के लिए लोगों के कदम रुक गए। सभी ने राष्ट्रगान में भाग लेकर पल को ऐतिहासिक बनाया। देश की सुरक्षा व अखंडता के लिए बलिदान होने वाले वीरों का स्मरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

अमर उजाला और थानाभवन विधायक अशरफ अली खान द्वारा मां तुझे प्रणाम के तहत आजादी का उत्सव मनाया। शहर के शिव चौक पर थानाभवन विधायक अशरफ अली खान के पुत्र स्यान अली खान, डीएम अरविंद कुमार चौहान, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने सामूहिक राष्ट्रगान कराया। एसपी रामसेवक गौतम, रॉक गोल्ड एकेडमी के चेयरमैन सुनील गोयल, आईआईए के चेयरमैन विशाल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अनुज गर्ग, अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल, सुभाष धीमान, रजनीश कोरी, राजेश मीमला, कुलदीप पंवार, जाहिद अली, राजन जावला, अक्षय देशवाल आदि ने विचार रखते हुए आजादी का महत्व बताते हुए देश की सुरक्षा व अखंडता के लिए बलिदान होने वाले वीरों का स्मरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। शहर के वीवी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स व रॉक गोल्ड एकेडमी के छात्रों ने वर्मा मार्केट से शिव चौक तक देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, विधायक शामली प्रसन्न चौधरी, रॉक गोल्ड एकेडमी शामली, आशा हीरो करनाल रोड शामली, चुन्नी लाल प्रधान भावी प्रत्याशी सदस्य जिला पंचायत गांव रसीदगढ़ थानाभवन रहे। राष्ट्रगान के बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। संचालन अनुराग शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed