फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The ceremony was honored Medhavion

समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

Mon, 26 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 26 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
The ceremony was honored Medhavion
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गौरव ज्योति वेलफेयर सोसायटी की ओर रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कैराना रोड स्थित न्यू गगन गार्डन शादी मंडप में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अरविंद संगल ने कहा कि आगे भी ऐसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से हमारा सामान्य ज्ञान बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि एआरटीओ कय्यूम ने बच्चों को सामान्य ज्ञान पर ज्यादा ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


सभी विजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। योजना प्रभारी मनोज कुमार आर्य और जिलाध्यक्ष भारत मोघा ने रिजल्ट घोषित किया। जिसमें सीनियर वर्ग में बीरसैन बाबूू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली व जूनियर वर्ग में अवि मूनलाइट पब्लिक स्कूल सिसौली प्रथम स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिया, महर्षि, यश, द्वितीय रहे। सूरज, पलक, तृतीय रहे। नीलम, अभिषेक चतुर्थ व अरुण कुुमार, महर्षि, बरीरा पंचम स्थान पर रही। बच्चों को लैपटॉप, एलईडी व वाशिंग मशीन, चेयर, टेबल और साइकिल दिए गए। इस दौरान डॉ. रुचिता ढाका, हीरा सिंह, प्रवीण कुमार, योगेंद्र मलिक, सेठपाल, हिमांशु जैन, ऋषभ जैन, अभिषेक शर्मा, एसके गोयल, हिमांशु शर्मा, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed