{"_id":"5e3866068ebc3e4b000f49e8","slug":"the-case-of-train-robbery-reached-the-railway-ministry-shamli-news-mrt4670903129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन लूट का मामला रेल मंत्रालय तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन लूट का मामला रेल मंत्रालय तक पहुंचा
विज्ञापन
शामली। दस दिन पूर्व दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन लूट का मामला केंद्रीय रेल मंत्रालय तक पहुंच गया है। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने बदमाशों का सुराग लगाने के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किए जाने की मांग की है।
24 जनवरी की रात्रि 9 बजे दिल्ली से शामली आने वाली ट्रेन में बागपत जिले के असारा और शामली जिले के एलम के बीच सशस्त्र बदमाशों द्वारा यात्रियों से लूटपाट की गई थी। मामला मीडिया और मुरादाबाद जीआरपी एसपी रमेश चंद त्रिपाठी के संज्ञान में आने के बाद लूट का शामली जीआरपी में मामला दर्ज किया गया था। जीआरपी शामली की ओर से ट्रेन लुटेेेरों को पकड़ने के लिए स्केच जारी करने को कहा गया था। मगर दस दिन गुजरने के बाद अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। नही अभी तक स्केच जारी कर पाई है। अग्रवाल मित्र मंडल शामली के सचिव अनुज बंसल ने केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल को मेल भेजकर दिल्ली से शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन में असारा और एलम के बीच सवारियों से लूटपाट का मामले की जानकारी दी। बताया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली रात्रि कालीन ट्रेनें ज्यादातर खाली चलती है। सुरक्षा बलों की कमी के कारण बार बार होने वाली लूटपाट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना होगा। जीआरपी एसओ राजेश कुमार का कहना है कि बदमाशों को तलाश करने में जुटी है।