{"_id":"616c6a565e0f4112b2646f73","slug":"the-car-collided-with-the-pillar-the-death-of-the-young-man-shamli-news-mrt561085625","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराई कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से टकराई कार, युवक की मौत
विज्ञापन
कांधला के एलम खाई में गिरी कार
- फोटो : SHAMLI
कांधला (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कस्बा एलम के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित कार खंभे से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जनपद बागपत के गांव रमाला निवासी दीपक उम्र 21 वर्ष अपने साथी गौरव के साथ रविवार सुबह किसी कार्य के लिए शामली गया था। परिजनों के अनुसार वापस लौटते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कस्बा एलम के समीप कांधला कॉलेज पर ट्रक को कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान गति तेज होने से चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे खड़े एक खंभे से जा टकराई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके आधार कार्ड से पहचान की। फोन करके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। गौरव को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। दीपक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिवार के लोगों ने घटनाक्रम पर किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है।