फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The businessman was terrorized with a gun and robbed of money

Shamli News: व्यापारी को तमंचे से आतंकित रुपये लूटे

Fri, 07 Feb 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 07 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The businessman was terrorized with a gun and robbed of money
कैराना में लूट के बाद घटनास्थल पर पीड़ित से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
शामली, कैराना। नगर में दिन ढलते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकान में घुसकर व्यापारी श्याम के साथ मारपीट करते हुए सामान में तोड़फोड़ की। यही नहीं, तमंचे से आतंकित करते हुए गल्ले से लगभग 50 हजार रुपये की नकदी भी ले गए।
विज्ञापन


मोहल्ला पीपलोतला निवासी श्याम कुच्छल की बाजार पट्टोवाला में कॉस्मेटिक की दुकान है। व्यापारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम लगभग सात बजे वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान तीन युवक दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद दुकान के सामान में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने तमंचा दिखाते हुए डराया, जिसके बाद दुकान के गल्ले से लगभग 30 से 50 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। बदमाशों ने वहां से जाने के दौरान तमंचे को लोड भी किया। हालांकि, कोई फायरिंग नहीं की गई। घटना के बाद पता चला कि बदमाशों ने कुछ ही दूरी पर बाइक खड़ी कर रखी थी, जिससे वह फरार हो गए।
विज्ञापन

आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा पीड़ित से जानकारी हासिल करते हुए बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। व्यापारियों का कहना है कि इस घटना से पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed