{"_id":"122b141db3866816c5d2ed951e4416b7","slug":"the-brother-and-sister-died-of-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से भाई और बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से भाई और बहन की मौत
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। दो दिन में मासूम सगे भाई-बहन की डेंगू से मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ क्षेत्र में भी शोक छा गया।
मोहल्ला खैलकला रामडा रोड निवासी शाहिद के तीन बच्चों में बड़ी पुत्री नाहिद (13) व उससे छोटे पुत्र राजिश (11) को चार दिन पूर्व बुखार होने पर शामली नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने दोनों बच्चों में डेंगू की पुष्टि होने पर रेफर कर दिया।
परिजन दोनों बच्चों को पानीपत नर्सिंग होम में ले गए, जहां बच्चों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार रात करीब 12 बजे नाहिद (13) की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव को कैराना लाकर सपुर्द-ए-खाक कर दिया। नाहिद की मौत के बाद परिजनों ने राजिश को पानीपत से रेफर करा कर दिल्ली के नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
रविवार सुबह सात बजे दिल्ली अस्पताल में राजिश (11) की भी मौत हो गई। दो दिन में दो मासूमों की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर राजिश का शव कैराना लाया गया तो सभी की आंखें नम थीं। राजिश के शव को गमगीन माहौल में सपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
बुखार ने युवक की जान ली
झिंझाना। क्षेत्र के गांव मछरौली निवासी जगपाल(42) पुत्र धर्मवीर पिछले आठ दिनों से बुखार से पीड़ित था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शामली के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
यहां से दो दिन पूर्व चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन जगपाल को इलाज के लिए चंडीगढ़ लेकर पहुंचे। जहां शनिवार की रात जगपाल ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि जगपाल की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।