फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The bridegroom absconded after not getting the car

शामली: कार न मिलने पर दूल्हा फरार, बरात को बनाया बंधक

Sun, 19 Feb 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 19 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
The bridegroom absconded after not getting the car
कांधला में निकाह के बीच से दूल्हे के फरार होने के बाद थाने पर मौजूद लोग।
कांधला (शामली)। निकाह के दौरान दूल्हे की कार की मांग को लेकर हंगामा हो खड़ा गया। दूल्हा निकाह बीच में छोड़कर चला गया। गुस्साए परिजनों ने दूल्हे के पिता और बरात को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर लड़के के पिता को बंधन मुक्त कराकर अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन

कांधला देहात नई बस्ती निवासी यासीन की दो पुत्रियों शाइस्ता और गुलशन की रविवार को कैराना और बागपत क्षेत्र से बरात आई हुई थी। निकाह की रस्में चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान कैराना क्षेत्र से आए दूल्हे बिलाल ने कार की मांग कर दी। दूल्हे के कार की मांग करने पर हंगामा खड़ा हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष व उसके परिजनों की काफी मान मनवव्ल की, लेकिन दूल्हा नहीं माना। वह निकाह बीच में ही छोड़कर चला गया। इससे गुस्साए दुल्हन पक्ष ने बिलाल के पिता मकबूल व बरातियों को बंधक बना लिया। सभी बराती वहां से चुपचाप एक-एक करने निकलने लगे। इस दौरान बागपत से आई बरात को दुल्हन के साथ विदा कर दिया गया। कैराना से आई बरात के लोग वहीं मौजूद थे। दूल्हे के पिता को बंधक बनाने व हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी करने के बाद दुल्हन पक्ष को समझा-बुझाकर दूल्हे के पिता को थाने ले गई। दुल्हन पक्ष बिलाल पक्ष पर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed