{"_id":"67ec389374c76d12270408f4","slug":"the-body-was-not-identified-even-after-a-week-shamli-news-c-26-1-sal1002-139512-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई शव की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई शव की पहचान
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे एलम के निकट मिले 32 वर्षीय युवक के शव की एक सप्ताह बाद भी पहचान नहीं हो पाई। युवक को तीन गोली मारकर हत्या की गई थी और शव को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई थी।
कस्बा एलम निवासी अभिनव उर्फ निशु के ईख के खेत में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव मिला था। सुबह शव में हल्की आग लगी थी और धुआं उठ रहा था। खेत में पहुंचे किसानों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। शव की पहचान नहीं हो पाई थी। युवक के शरीर पर पैर में, दिल के निकट और सिर में तीन जगह गोली के निशान मिले थे।
पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की थी। एक सप्ताह बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई है। शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों में मृतक की फोटो भेजी गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।य