{"_id":"686044db9a1c2e4afb0ab9b0","slug":"the-body-of-the-nephew-of-former-bjp-district-minister-was-found-hanging-shamli-news-c-26-1-smrt1048-144727-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भाजपा के पूर्व जिला मंत्री के भतीजे का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भाजपा के पूर्व जिला मंत्री के भतीजे का शव फंदे पर लटका मिला
Sun, 29 Jun 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। मेरठ से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे कस्बे के छात्र हर्षित (19) पुत्र बाबूराम बसंल का शव घर के बराबर में दुकान के ऊपर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक भाजपा के पूर्व मंत्री सुनील बंसल का भतीजा था।
घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतक के चाचा भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सुनील बंसल ने बताया कि पूरा परिवार हर्षित की बड़ी बहन को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के लिए गया हुआ था। हर्षित घर पर अकेला था। शाम के समय जब परिवार घर लौटा तो हर्षित नहीं मिला। काफी देर तक इधर-उधर खोजने के बाद परिवार के लोगों ने दुकान के ऊपर बने कमरे में जाकर देखा तो छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला, जिस कारण आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका।
परिजनों का कहना है कि घर या बाहर किसी से कोई विवाद या कहासुनी भी नहीं हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चाचा सुनील बंसल ने बताया कि हर्षित के बाद परिवार में छोटा भाई तथा एक बड़ी बहन और माता-पिता है। उन्होंने बताया हर्षित मेरठ के एक कॉलेज से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। दो दिन पहले ही वह घर पर आया था। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।