फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The body of the nephew of former BJP district minister was found hanging

Shamli News: आखिर बंद कराया फजलपुर रजबहा का पानी

Sun, 29 Jun 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 29 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The body of the nephew of former BJP district minister was found hanging
शामली। आखिर पूर्वी यमुना नहर खंड बागपत के अधिकारियों ने चार दिन बाद फजलपुर रजबहे का पानी बंद कर दिया है। हथिनी कुंड बैराज और हरिद्वार गंगा का पानी आठ सौ क्यूसेक पानी यमुना नहर को मिल जाने के बाद शामली जिले को 500 क्यूसेक और 300 क्यूसेक पानी बागपत जिले को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कांधला के पास यमुना नहर से फजलपुर रजबहा शुरु होकर बागपत जिले में जाकर खत्म होता है। 23 जून को फजलपुर रजबहा एलम और कांधला के पास टूट जाने से 800 बीघा गन्ना ज्वार की फसल जलमग्न हो गई थी। एलम और कांधला के किसानोें की ओर से बड़ौत सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से सूचना दिए जाने के बाद तीन दिन बाद भी फजलपुर रजबहे का पानी बंद नही किया गया था। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद बड़ौत सिंचाई विभाग के अफसरों ने फजलपुर रजबहे के पानी को बंद कराया।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर के उपराजस्व अधिकारी अबुंज चौधरी ने बताया कि फजलपुर रजबहे का पानी बंद करा दिया गया है। हथिनी कुंड बैराज और हरिद्वार गंगा का पानी पूर्वी यमुना नहर को 800 क्यूसेक मिला है। जिसमें तीन क्यूसेक पानी बागपत और पांच सौ क्यूसेक पानी शामली को जिले के रजबहाे को दिया गया है। फजलपुर रजबहे का का पानी को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed