फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The body of hotel operator Sagar Chauhan was found on the side of the highway

Shamli News: होटल संचालक सागर चौहान का था हाईवे किनारे मिला शव

Thu, 03 Apr 2025 06:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 03 Apr 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
The body of hotel operator Sagar Chauhan was found on the side of the highway
सोनीपत के होटल संचालक सागर का फाइल फोटो ।
दिल्ली और सोनीपत के भी ध्यानार्थ....
विज्ञापन

होटल संचालक सागर चौहान का था हाईवे किनारे मिला शव
आठ दिन पहले एलम के निकट गोली लगा मिला था शव, परिजनों ने की पहचान
दिल्ली के तिलकनगर थाने पर गांव के तीन लोगों के विरुद्ध अपहरण की दर्ज कराई थी रिपोर्ट
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला।
थानाक्षेत्र में एलम के निकट आठ दिन पहले दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे मिला शव हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव जखौली निवासी 28 वर्षीय होटल संचालक सागर चौहान का था। उसकी अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या की गई थी। परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों की तरफ से होटल व्यवसाय की रंजिश में उनके गांव के तीन भाइयों व उनके साथियों पर अपहरण करने की आशंका जताते हुए दिल्ली के तिलकनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हुई थी।
एलम निवासी अभिनव उर्फ नीशू के खेत में 27 मार्च को युवक शव अर्द्धनग्न हालत में मिला था। उसकी तीन गोली मारकर हत्या की गई थी और शव को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई थी। उस समय शव की पहचान नहीं हो पाई थी। बुधवार देर रात युवक के शव की पहचान हरियाणा के जिला सोनीपत के थाना राई के गांव जखौली निवासी होटल संचालक सागर चौहान पुत्र धर्मपाल चौहान के रूप में परिजनों ने की। सागर के भाई अभिषेक व शांतनु ने बताया कि सागर 26 मार्च की रात को दिल्ली से लापता हुआ था। अगले दिन दिल्ली के तिलकनगर थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद भी पता न चलने पर 30 मार्च को अपहरण में मामला दर्ज हुआ था। शांतनु की तरफ से गांव निवासी देवेंद्र चौहान, उसके भाईयों और साथियों के खिलाफ अपहरण करने का शक जताया था।
विज्ञापन

होटल व्यवसाय की रंजिश में की गई हत्या
मृतक के भाई अभिषेक व शांतनु ने बताया कि वे अपने भाई सागर के साथ अपने गांव निवासी होटल कारोबारी देवेंद्र चौहान, उसके भाई अमित चौहान व मोहित चौहान के यहां पर उनके होटल में नौकरी करते थें। तीनों भाईयों ने 2020 से नवंबर 2024 तक नौकरी की। देवेंद्र के यहां से उन्होंने नौकरी छोड़कर जनवरी 2025 में दिल्ली में एक होटल को किराये पर लेकर संचालन शुरू कर दिया था। देवेंद्र व उसके भाइयों ने उन तीनों भाइयों को होटल का व्यवसाय न करने की धमकी देते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इस मामले में समाज व गांव के गण्यमान्य लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर समझौता करा दिया था। इसके बाद तीनों भाइयों ने तीन और होटल किराए पर लेकर चलाने शुरू कर दिए थे। इससे देवेंद्र व उसके भाई उनसे रंजिश रखने लगे और होटल व्यवसाय को बंद ना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि 26 मार्च की रात करीब साढ़े 11 बजे सागर सुंदर विहार दिल्ली स्थित होटल पर जाने के लिए अपने कमरे से निकला था, लेकिन वह होटल पर नही पहुंचा। उन्होंने तलाश की तो उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक व शांतनु के मुताबिक उन्होंने देवेंद्र चौहान के होटल का सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसकी डीवीआर नहीं मिली। बराबर में लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा तो उसमें देवेंद्र अपने साथियों के साथ उनके भाई सागर को जबरदस्ती अपने होटल में ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चल सका था। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस रात में चेकिंग व गस्त करती तो आरोपी पहले ही दिन पकड़े जा सकते थे।
----

टोल प्लाजा से बचकर दूसरे रास्ते से लाए आरोपी
कांधला। सागर चौहान की अपहरण के बाद हत्या के मामले में एक आरोपी साहिल जिला बागपत के गांव पलड़ी का निवासी है, जिसे इस क्षेत्र के बारे में जानकारी है। मृतक के बड़े भाई अभिषेक चौहान का कहना कि जिवाना टोल पर सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने का कारण यही है कि उसे टोल प्लाजा से बचने के दूसरे रास्तों की जानकारी थी। इसके अलावा दिल्ली से यूपी की सीमा में घुसे आरोपियों व उसकी कार की पुलिस ने चेकिंग नहीं की। परिजनों का कहना है कि अगर चेकिंग की जाती तो उसी दिन आरोपी पकड़े जा सकते थे।

---
आरोपियों ने की गुमराह करने की कोशिश
कांधला। दिल्ली तिलकनगर थाने के पुलिस के इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र ने बताया कि सागर चौहान केशवपुर स्थित होटल से पश्चिम विहार स्थित देवेंद्र के होटल पर अपने बकाये रुपये लेने गया था। कुछ देर बाद देवेंद्र का भाई मोहित, सागर चौहान के कपड़े व जूते पहनकर हेलमेट लगाकर सागर की बाइक ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। देवेंद्र ने अपने होटल के सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकाल ली थी। इसके बाद देवेंद्र अपने अन्य साथियों के साथ सागर चौहान को गाड़ी में लेकर दिल्ली में ही घूमता रहे। इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
----

संजीव शर्मा

सोनीपत के होटल संचालक सागर का फाइल फोटो ।

सोनीपत के होटल संचालक सागर का फाइल फोटो ।

सोनीपत के होटल संचालक सागर का फाइल फोटो ।

सोनीपत के होटल संचालक सागर का फाइल फोटो ।

सोनीपत के होटल संचालक सागर का फाइल फोटो ।

सोनीपत के होटल संचालक सागर का फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed