फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The body of a young man lying in wait for the pharmacist

फार्मेसिस्ट के इंतजार में कई घंटे पड़ा रहा युवक का शव

Fri, 05 Jan 2018 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 05 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man lying in wait for the pharmacist
मोहल्ला मोमीन नगर में विलाप करते अनीस के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
शामली में फार्मेसिस्ट के ना आने पर पोस्टमार्टम हाउस पर कई घंटे एक व्यक्ति की लाश पड़ी रही। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया तो एसीएमओ ने दूसरे फार्मेसिस्ट को भेजकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व नगर निवासी अनीस को कुछ लोगों ने चाकू मार दिया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया था। बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की अल सुबह परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर कई घंटे इंतजार करते रहे, लेकिन डाक्टरों की टीम नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पता चला कि डाक्टर भी है और स्वीपर भी है, लेकिन फार्मेसिस्ट अभी तक नहीं आए है। इस परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। शिकायत एसीएमओ डाक्टर सफल कुमार से की गई। इस पर डाक्टर सफल कुमार ने दूसरे फार्मेसिस्ट को भेजकर पोस्टमार्टम कराया। उधर, डाक्टरों का कहना था कि फार्मेसिस्ट बागपत से ही आनाजाना करता है। रोजाना ही देरी से आता है। पोस्टमार्टम हाउस पर लाश पड़ी रहती है। कई बार तो परिजनों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। एसीएमओ का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। यह गंभीर है। फिलहाल दूसरे फार्मेसिस्ट की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनीस की मौत के मामले में बढ़ेगी धारा शामली। अनीस की मौत के बाद पुलिस ने अब नये सिरे से जांच शुरू कर दी है। एसएसआई सत्यपाल सिंह के मुताबिक इस मामले में घायल अनीस की ओर से ही कोतवाली में मोहल्ला गुलशन नगर निवासी इरफान, मोहल्ला आजाद चौक निवासी फैजान और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब अनीस की मौत हो चुकी है तो उसके पिता जरीफ की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने इस मुकदमे में धारा बढ़ाकर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, शुक्रवार को अनीस के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed