{"_id":"685ee8a4aaa35a1e9c07febb","slug":"the-body-of-a-sugar-mill-employee-was-found-along-with-his-bike-in-the-canal-shamli-news-c-26-1-smrt1048-144677-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रजबहे में बाइक समेत चीनी मिल कर्मचारी का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रजबहे में बाइक समेत चीनी मिल कर्मचारी का मिला शव
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में रजवाहे में युवक के शव को देखते लोग । संवाद
- गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में मुंडेट गेट के निकट पानी में मिला शव, बृहस्पतिवार दोपहर से लापता था मिलकर्मी, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में गढ़ी अब्दुल्ला-तीतरो मार्ग पर गांव मुंडेट गेट के निकट रजबहे में मवाना शुगर मिल के कर्मचारी रवि देव (32) का शव मिला है। वह बृहस्पतिवार दोपहर से लापता चल रहा था। उसकी बाइक भी रजबहे में पड़ी मिली। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे तीतरो-गढ़ीअब्दुल्ला रजबहे की पटरी पर गांव मुंडेट गेट से करीब 200 मीटर दूर हथछोया पुल तरफ बाग में काम कर रहे लोगों ने रजबहे में युवक का शव पड़ा देखा। शव के पास ही पानी में बाइक पड़ी थी। सूचना पर सीओ थानाभवन जितेंद्र कुमार और गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकाला। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
बाइक के नंबर से युवक की पहचान रवि देव (32) पुत्र ऋषिपाल निवासी गांव पिंडोरा थाना झिंझाना के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक के छोटे भाई नितिन ने बताया कि रवि देव मवाना स्थित शुगर मिल में पैनमैन के पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार सुबह वह जनपद सहारनपुर के थाना तीतरो के गांव झाड़वन अपने एक मित्र से मिलने की बात कहकर घर से गए थे।
विज्ञापन
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रवि की परिजनों से मोबाइल फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह घर लौट रहा है। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद फोन स्विच ऑफ आया। शाम तक भी उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चल सका था। रवि तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे और अविवाहित थे। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मां का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा।
सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत बाइक समेत रजबहे में गिरने से होने की आशंका है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।। परिजनों की तरफ से अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
- सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही
मिलकर्मी का रजबहे में शव मिलने के मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। साथ ही मोबाइल फोन की लोकेशन व कॉल डिटेल समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। मृतक की पेंट की जेब से पर्स और मोबाइल फोन मिला है।