फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The body of a farmer who had gone to his fields was found on the bank of the distributary canal.

Shamli News: खेत पर गए किसान का शव रजबहे की पटरी पर मिला

Sat, 25 Jul 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 25 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The body of a farmer who had gone to his fields was found on the bank of the distributary canal.
झिंझाना के गांव रंगाना निवासी सुभाष कोरी  मौत के बाद थाने पहुंचे परिजन । संवाद
झिंझाना। गांव रंगाना में बृहस्पतिवार रात खेत पर गए किसान सुभाष कोरी (40) का शव शुक्रवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर रजबहे की पटरी पर मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतक किसान के बड़े बेटे लवनीत का हाल ही में अग्निवीर भर्ती में चयन होने पर खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिजनों ने पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सुभाष कोरी बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे घर से खेत पर गए थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को खानपुर रोड रजबहे की पटरी के पास उनका शव पड़ा मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के भाई सचिन ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुभाष के साथ गांव के एक युवक से कहासुनी हुई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। उन्होंने फिलहाल किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। सुभाष के बाद परिवार में पत्नी संजना, बेटे लवनीत और निखिल रह गए हैं। क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी का माहौल गम में बदला
किसान के बड़े बेटे लवनीत ने चार मई को अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा दी थी। 12 जुलाई को परीक्षा का रिजल्ट आया, जिसमें उसका चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन सुभाष की अचानक मौत से परिवार में गम का माहौल बन गया।

झिंझाना के गांव रंगाना निवासी सुभाष कोरी  मौत के बाद थाने पहुंचे परिजन । संवाद

झिंझाना के गांव रंगाना निवासी सुभाष कोरी  मौत के बाद थाने पहुंचे परिजन । संवाद

झिंझाना के गांव रंगाना निवासी सुभाष कोरी  मौत के बाद थाने पहुंचे परिजन । संवाद

झिंझाना के गांव रंगाना निवासी सुभाष कोरी  मौत के बाद थाने पहुंचे परिजन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed