फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The blame will fall on the laxity in voter revision

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में शिथिलता पर शिक्षण संस्थाओं पर गिरेगी गाज

Wed, 24 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The blame will fall on the laxity in voter revision
मतदाता पुनरीक्षण में शिथिलता पर गिरेगी गाज
विज्ञापन

शामली। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में शिथिलता पर शिक्षण संस्थाओं पर भी गाज गिरेगी। डीएम ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा है। डीआईओएस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण के अभियान में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के पंजीकरण के लिए जिले की कई शिक्षण संस्थाओं में मतदाता पंजीकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। अभियान में कुछ डिग्री कॉलेजों, इंटर कॉलेजों, व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों और पब्लिक स्कूलों ने अपेक्षानुरूप सहयोग नहीं किया। डीएम ने समीक्षा बैठक में इसका संज्ञान लेते हुए डिग्री कॉलेजों के लिए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा है। इंटर कॉलेजों व पब्लिक स्कूलों के लिए डीआईओएस को तथा व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के लिए संबंधित उच्च अधिकारियों को पत्र जारी अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि इन संस्थाओं ने अपेक्षित सहयोग की आख्या समय से नहीं भेजी तो निर्वाचन आयोग से इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed