फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The BJP-RLD seat-sharing arrangement will decide the fate of the aspirants.

Shamli News: भाजपा -रालोद की सीटों का बंटवारा करेगा दावेदारों के भाग्य का फैसला

Sun, 19 Jul 2026 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 19 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The BJP-RLD seat-sharing arrangement will decide the fate of the aspirants.
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैराना में जनसभा के बाद विधानसभा चुनाव के लिए संभावित दावेदारों की टिकट के लिए लखनऊ के लिए भाग दौड़ शुरू हो चुकी है। भाजपा और सपा प्रत्याशियों की लंबी सूची है। रालोद- भाजपा और सपा व कांग्रेस का गठबंधन का जिले की सीटों का बंटवारा संभावित प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगा।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा 2022 के बाद कैराना में सपा के हसन परिवार के चौधरी नाहिद हसन और शामली में प्रसन्न चौधरी और थानाभवन सीट पर अशरफ अली विधायक रालोद से काबिज है। जिले में तीनों विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशियों की हार हुई थी। अब भाजपा व रालोद का गठबंधन है। गठबंधन के अनुसार पर रालोद के खेमे में शामली और थानाभवन सीट की दावेदारी है। पिछले एक साल पूर्व शामली विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल अपने बेटे अखिल बंसल लखनऊ जाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर सपा में टिकट की मांग कर चुके है। अखिल की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए शामली कांधला क्षेत्र मं होर्डिंग लगा दिए गए है।
विज्ञापन

दूसरी ओर कैराना सांसद इकरा हसन व पूर्व सांसद तबस्सुम हसन थानाभवन सीट के संभावित दावेदारों के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव से लखनऊ में मिल चुकी है। इनमें थानाभवन ब्लॉक प्रमुख शेर सिंह राणा, वतन सिंह सैनी, देशपाल सैनी पूर्व प्रधान और राहुल सैनी शामिल थे। सपा की ओर से शामली विधानसभा से जितेंद्र सिंह भभीसा भी दावेदारी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन से सपा से प्रोफेसर सुधीर पंवार और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी और कैराना विधानसभा सीट पर सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन की दावेदारी मानी जा रही है। वह चौथी बार विधानसभा चुनाव टिकट की दावेदारी कर रहे है। वह अपना टिकट मानकर चुनाव की तैयारियां में जुटे है। कैराना विधानसभा सीट पर भाजपा से पूर्व सांसद हुकुम सिंह परिवार से उनकी बेटी मृगांका सिंह, उनके परिवार से अनिल चौहान, रमेश गौड़ कश्यप, बाबा गौतमनाथ और पूर्व मंत्री एवं भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष चौहान भी कैराना विधानसभा से टिकट के दावेदार है।

भाजपा की ओर से थानाभवन में पूर्व कैबिनेट सुरेश राणा और शामली विधानसभा से पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, हरवीर सिंह मलिक और रालोद से मौजूदा विधायक प्रसन्न चौधरी, विजेंद्र सिंह किवाना समेत प्रमुख दावेदारों की लंबी सूची है। विधायक प्रसन्न चौधरी शामली के काबड़ौत में केंद्रीय विद्यालय के कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी को बुलाकर शामली में भीड़ जुटाकर अपनी दावेदारी मजबूत कर चुके है। भाजपा और रालोद गठबंधन में दोनों राजनीतिक दलों के बीच सीटों को लेकर बंटवारा होना है। हालांकि भाजपा - रालोद और सपा कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के गठबंधन के निर्णय के बाद संभावित प्रत्याशियों का भविष्य तय होगा। कांग्रेस और सपा, आजाद समाज पार्टी और बसपा के गठबंधन के अभी तक पत्ते नहीं खोले है। कांग्रेस, सपा और बसपा अकेले चलो की नीति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed