फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The BJP government of the center and the state is anti-farmer

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी-

Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The BJP government of the center and the state is anti-farmer
बाबरी क्षेत्र के करौदा हाथी बस स्टेंड पर किसानो की पंचायत में बोलते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : SHAMLI
केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। हाथी करौंदा में ईट भट्ठा पर आयोजित किसान पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि जो गलती हमने पिछली बार वोट देकर की थी 2022 में विधानसभा चुनाव में ऐसी गलती न करें। उन्होंने सभी किसानों से आह्वान किया है कि वह पांच सितंबर की मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान पंचायत में भारी संख्या में पहुंचें।

शनिवार को पानीपत- खटीमा हाईवे पर हाथी करौंदा में ईट भट्ठे पर आयोजित किसान पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पांच सितंबर को अपने ट्रैक्टर ट्राली लाइन में लेकर चलें। सभी गांव महापंचायत के भोजन की व्यवस्था में भी सहयोग करें। बहावड़ी थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने कहा कि बहावड़ी थांबा का समर्थन महापंचायत को रहेगा। लांक थांबेदार रविंद्र सिंह ने भी पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में भारी संख्या में पहुंचने का आश्वासन दिया। वक्ताओं द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर नो महीने से चल रहे संयुक्त किसान मोर्चे के आंदोलन पर किसानों को किसान विरोधी सरकार के रवैये से अवगत कराते हुए तमाम जानकारी दी गई। इस दौरान धर्मेंद्र मलिक, भाकियू मीडिया प्रभारी, चांदवीर सिंह, किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक, गुडडू जागलान, सहित बनतीखेड़ा व फतेहपुर, खेड़ी बेरागी, कुरमाली, खानपुर, के अलावा क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह लाठियान ने की। 29 अगस्त को कुरावा, 30 अगस्त को कुड़ाना, 31 अगस्त को भारसी और एक सितंबर को भैसवाल में किसान पंचायत होने की जानकारी दी।

बाबरी क्षेत्र के करौदा हाथी  बस स्टेंड पर किसानो की पंचायत में बोलते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बाबरी क्षेत्र के करौदा हाथी बस स्टेंड पर किसानो की पंचायत में बोलते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed