फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The benefit of the schemes will be provided to the characters

हमारे प्रधान...पात्रों को दिलाया जाएगा योजनाओं का लाभ

Sat, 29 May 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
The benefit of the schemes will be provided to the characters
पात्रों को दिलाया जाएगा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

शामली, चौसाना। ऊन ब्लाक की ग्राम पंचायत गढ़ी हसनपुर की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रितु चौधरी ने मतदान से पूर्व ही लोगों ग्रामीणों से मिलकर गांव की समस्याओं के संबंध में जानकारी जुटा ली थी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने गांव के विकास की रूपरेखा तैयार कर ली है।
ग्राम प्रधान बताती हैं कि वर्षों से देवी मंदिर की सड़क और पानी की निकासी की व्यवस्था बदहाल है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बना हुआ है, लेकिन चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। गांव में लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए संस्थान नहीं है। वह इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगी। विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाना उनकी प्राथमिकता में है। पात्र गृहस्थी को राशन कार्ड का लाभ मिलेगा। सफाई व्यवस्था, नालियों का निर्माण, जल निकासी की सही व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल के लिए टंकी का निर्माण कराना है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का प्रोफाइल
नाम : रितु चौधरी
शिक्षा: 12वीं
राजनीतिक पृष्ठभूमि : रितु चौधरी पहली बार चुनाव लड़ी और जीत हासिल की। पिछले चुनाव में उनके पति रविंद्र चौधरी चुनाव हार गए थे।
गांव के बारे में
ग्राम पंचायत गढ़ी हसनपुर की आबादी पांच हजार से ज्यादा है। गांव में प्रसिद्ध नवदुर्गा मंदिर है जिसकी विशेष मान्यता है। दिवाली से पूर्व दुर्गा चतुर्दशी के मौके पर यहां मेले का आयोजन होता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख समस्याएं...
- देवी मंदिर की मुख्य सड़क पर गंदे पानी का भराव।
- चिकित्सा सुविधा का अभाव, जज्चा-बच्चा केंद्र पर चिकित्सकों की तैनाती नहीं।
- उच्च शिक्षण संस्थान का अभाव।
- युवाओं के लिए स्टेडियम की व्यवस्था नहीं।
- सीसी सड़कों व गलियों की स्थिति खराब।
- तालाब की सफाई नहीं, सुंदरीकरण की जरूरत।
- नालियों की सफाई और मरम्मत की जरूरत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed