{"_id":"67a8f1fc6b59c173770f787b","slug":"the-administration-caught-17-cases-of-making-fake-birth-certificates-shamli-news-c-26-1-sal1002-136652-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फर्जी जन्मप्रमाण पत्र बनाने के प्रशासन ने 17 मामले पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फर्जी जन्मप्रमाण पत्र बनाने के प्रशासन ने 17 मामले पकड़े
Sun, 09 Feb 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
शामली। आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह के खुलासे के बाद अब जिले में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह की करतूत सामने आई है।
गिरोह के सदस्यों ने 400 से लेकर 600 रुपये लेकर छात्रों और आम लोगों के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार करा दिए। 17 छात्रों और अन्य के प्रमाणपत्र फर्जी बनाने के मामलों की शिकायतों के बाद तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी गई है। जिन छात्रों के फर्जी प्रमाण पत्र बनाए गए, उनके दोबारा आवेदन कराए गए है।
n तहसीलदार और पुलिस कर रही जांच : एसडीएम ऊन निधि शर्मा का कहना है कि फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले की जांच तहसीलदार और पुलिस कर रही है। जिन छात्रों के फर्जी प्रमाण पत्र थे, उनके नए प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन करा दिए गए हैं। फर्जी कार्ड बनाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।