फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The administration and the BJP took command of the mob

जनसभा की तैयारियों में जुटे रहे भाजपाई, बारिश ने बढ़ाई थी मुश्किलें

Mon, 02 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
The administration and the BJP took command of the mob
शामली भैसवाल रोड पर पुलिस लाइन के आवासीय व अनवासीयो भवनो के निर्माणकार्यो के शिलान्यास समारोह म - फोटो : SHAMLI
प्रशासन ने व्यवस्था और भाजपाइयों ने संभाली भीड़ जुटाने की कमान
विज्ञापन

शामली। सीएम का कार्यक्रम चार दिन पहले ही आया था। समय कम था और काम ज्यादा। प्रशासन को व्यवस्थाएं बनानी थी तो भाजपाइयों को भीड़ जुटाने का जिम्मा था। ऊपर से बारिश ने भी मुश्किलें बढ़ा दी थी, लेकिन टीम वर्क और पुख्ता प्लानिंग से दोनों ही सफल रहे। सीएम का दौरा सफलता से संपन्न होने के बाद प्रशासन और भाजपाइयों ने राहत की सांस ली।
सीएम योगी आदित्यनाथ का शामली में कार्यक्रम चार दिन पहले ही मिला था। समय कम था। इसलिए प्रशासन और भाजपाई सूचना मिलते ही तैयारी में जुट गए थे। मौसम खराब था। लिहाजा वाटर प्रूफ पंडाल लगाने का प्लान बना, लेकिन शनिवार को तेज बारिश ने सभी तैैयारियों पर पानी डाल दिया था। पंडाल लगाने के काम में भी व्यवधान पहुंचा। रात भर लगकर इसे लगवाया गया। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने पहुंचकर कमान संभाली। शनिवार को रात भर तैयारी चली। कार्यक्रम स्थल के आसपास भरा पानी सुखाया गया। सीएम से शिलान्यास वाली परियोजनाओं को चिह्नित किया गया। उनके शिलापट्ट बनवाए गए। सीएम से सम्मानित करने के लिए योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम में लाने को उनके घर तक कर्मचारियों ने जाकर सूचना दी। उन्हें लाकर सीएम से लाभान्वित कराया गया। ये सब चेक की डमी तैैयारी कराई गई। डीएम और एसपी भी आधी रात तक अफसरों के साथ बैठकें कर समीक्षा करते रहे।
विज्ञापन

उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए लोगों से संपर्क किया और जुट गए। जनसभा स्थल शहर के करीब सात किलोमीटर दूर होने के कारण भाजपाइयों ने लोगों को ले जाने और लाने के लिए बसों की भी व्यवस्था की थी। कुछ निजी बसें ली गई। परिवहन निगम अफसरों की मदद ली गई। कुछ स्कूली बसों को लगाया गया। इनमें योजना के लाभार्थियों को लाया गया था। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की जानकारी ली थी। बारिश के दौरान छाता लगाकर उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों से तैयारियों के बारे में जानकारी ली थी। जनसभा में गन्ना मंत्री ने बारिश का जिक्र करते हुए कहा कि कल यानि शनिवार को इसी समय तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बाद भी जनसभा में भीड़ उमड़ने पर उन्होंने आभार जताया। जनसभा में महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा में ये रहे मौजूद
शामली। सीएम की जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, अजय संगल, डा. रामजीलाल कश्यप, ठा. चमन सिंह कैडी, बनत नगर पंचायत चेेयरमैन राजीव कुमार, भाजपा नगराध्यक्ष मीनू संगल, डा. अर्जुन सिंह बोहरा, वीना अग्रवाल, डा. विपिन कौशिक, कुंशाक चौहान, सतीश धीमान, संजय बंसल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, अमित मित्तल, पंकज गुप्ता, निशिकांत संगल आदि मौजूद रहे।
एडीजी ने सीएम को स्मृति चिह्न भेंट किया
शामली। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुलिस लाइन के निर्माण का शिलान्यास किए जाने पर जनसभा में मेरठ के एडीजी प्रशांत कुमार ने पुलिस विभाग की तरफ से सीएम योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल के कमिश्नर संजय कुमार, डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ डा. संजय भटनागर, एसडीएम सदर संदीप कुमार, एसडीएम कैराना मणि अरोरा, जनपद के सभी सीओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।

जनसभा में महिला प्रशिक्षु आरक्षी और उपनिरीक्षक रहे मौजूद
शामली। जनसभा में प्रशिक्षु महिला आरक्षी और प्रशिक्षु उपनिरीक्षक भी मौजूद रहे। उनके लिए पंडाल में गैलरी के एक तरफ आरक्षी और दूसरी तरफ महिला उपनिरीक्षक के लिए स्थान निर्धारित किया गया था। इनके पीछे जनसभा में आई महिलाओं के लिए स्थान निर्धारित किया गया था।

शामली भैसवाल रोड पर पुलिस लाइन के आवासीय व अनवासीयो भवनो के निर्माणकार्यो के  शिलान्यास  समारोह म

शामली भैसवाल रोड पर पुलिस लाइन के आवासीय व अनवासीयो भवनो के निर्माणकार्यो के शिलान्यास समारोह म- फोटो : SHAMLI

शामली भैसवाल रोड पर पुलिस लाइन के आवासीय व अनवासीयो भवनो के निर्माणकार्यो के  शिलान्यास  समारोह म

शामली भैसवाल रोड पर पुलिस लाइन के आवासीय व अनवासीयो भवनो के निर्माणकार्यो के शिलान्यास समारोह म- फोटो : SHAMLI

शामली भैसवाल रोड पर पुलिस लाइन के आवासीय व अनवासीयो भवनो के निर्माणकार्यो के  शिलान्यास  समारोह म

शामली भैसवाल रोड पर पुलिस लाइन के आवासीय व अनवासीयो भवनो के निर्माणकार्यो के शिलान्यास समारोह म- फोटो : SHAMLI

शामली के भैंसवाल रोड पर पुलिस लाइन में रखे परियोजना के शिलापट।

शामली के भैंसवाल रोड पर पुलिस लाइन में रखे परियोजना के शिलापट।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed