फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The accused of deadly attack was not arrested even after 15 days

Shamli News: 15 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं हुआ जानलेवा हमला करने का आरोपी

Wed, 10 Apr 2024 03:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
The accused of deadly attack was not arrested even after 15 days
कांधला। एक पखवाड़े से अधिक समय बाद भी जानलेवा हमले के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मीमला निवासी अमरदेव ने एक पखवाड़ा पूर्व थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका भाई जयदेव अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। आरोप है तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी मोनू पीड़ित के घर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर जी। विरोध करने पर आरोपी नेे तमंचे से गोली चला दी थी। गोली की आवाज पर मोहल्ले के लोग वहां जमा होने शुरू हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गया था। गोली के छर्रे जयदेव के पैर में जा लगे थे, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल के भाई अमरदेव की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मगर घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस आरोपी मोनू को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर और ट्वीट कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed