फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The accused of cow slaughter was injured by bullet in the encounter and arrested

Shamli News: मुठभेड में गोकशी का आरोपी गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 29 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The accused of cow slaughter was injured by bullet in the encounter and arrested
शामली। बृहस्पतिवार की रात अलीपुर रजबहा के पास पुलिस व गोकशी के आरोपियों में मुठभेड हो गई। इस दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया जबकि पांच आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी भर्ती कराया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे अलीपुर रजबहा के पास यह मुठभेड़ हुई। यहां पुलिस ने गोवंश को वध के लिए ले जा रहे छह लोगों को रोका उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया।आरोपी के पैर में गोली लगी थी। पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम आफताब कुरैशी उर्फ ताबू निवासी मोहल्ला छडियान गुली बताया।
विज्ञापन

मौके से भागे अपने पांचों साथियों के नाम मोहल्ला आलकलां निवासी अंसार कुरैशी, रेतावाला निवासी शाहबू कुरैशी, छड़ियान मोहल्ले का मेहरबान , सुंदरनगर का शाहिद, रेतावाला का इकराम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि 23 मार्च को पंजीठ के जंगल में आडू के बाग में उन्होंने एक लावारिस गोवंश पकड़ कर वध करने के बाद मांस बेच दिया था। पुलिस ने मौके से एक पशु, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, 1 कारतूस खोखा व वध करने की 3 छूरी बरामद की। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया। एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में सभी छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed