Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The 2024 Lok Sabha numbers will decide the battle for 2027.

Shamli News: 2024 के लोकसभा आंकड़े तय करेंगे 2027 का रण

Tue, 17 Nov 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 17 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The 2024 Lok Sabha numbers will decide the battle for 2027.
शामली। लोकसभा चुनाव के आंकड़े वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन का आधार बनेंगे। शामली जिले की कैराना, थानाभवन और शामली विधानसभा सीटों पर राजनीतिक दलों ने चुनावी गणित बैठाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कैराना सीट पर सपा की इकरा हसन ने जीत दर्ज की थी। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों में कैराना और थानाभवन में सपा, जबकि शामली में भाजपा आगे रही थी। अब सभी दल इन आंकड़ों के साथ स्थानीय नेताओं और दावेदारी करने वालों की पकड़ और जनाधार भी परख रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी इकरा हसन को 5,28,013 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के प्रदीप कुमार को 4,58,897 वोट मिले थे। बसपा के श्रीपाल 76,200 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। इकरा हसन ने 69,116 वोटों से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना में सपा को सबसे बड़ी बढ़त
कैराना विधानसभा क्षेत्र में इकरा हसन को 1,16,265 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के प्रदीप कुमार को 85,616 वोट मिले। सपा यहां 30,649 वोटों से आगे रही थी। बसपा को 2,303 वोट मिले थे।
थानाभवन में कांटे का मुकाबला
थानाभवन में सपा को 85,904 और भाजपा को 85,217 वोट मिले थे। दोनों के बीच महज 687 वोटों का अंतर रहा था। बसपा को 13,558 वोट मिले थे।

शामली में भाजपा रही आगे
शामली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को 91,727 और सपा प्रत्याशी को 80,497 वोट मिले थे। यहां भाजपा ने 11,230 वोटों की बढ़त बनाई थी। बसपा को 6,335 वोट मिले थे।

2022 के नतीजों से भी बनेगा समीकरण
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कैराना से सपा और थानाभवन व शामली से रालोद ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में 2027 में भाजपा, सपा और रालोद के सामने अपना पुराना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती होगी। वहीं, बसपा भी तीनों सीटों पर खोई जमीन वापस पाने की तैयारी में है।


स्थानीय नेताओं का भी होगा आकलन
टिकट चयन में लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के साथ स्थानीय नेताओं की क्षेत्र में पकड़, व्यक्तिगत जनाधार और संगठनात्मक सक्रियता भी महत्वपूर्ण हो सकती है। हाईकमान यह भी परखेगा कि किस नेता ने अपने क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में कितना मतदान कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप ने कहा कि बूथ मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर जोर है। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने कहा कि किसानों और युवाओं के मुद्दों पर गांव-गांव संपर्क किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान और रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने भी संगठन मजबूत करने की बात कही। सभी दलों के नेताओं का कहना है कि टिकट पर अंतिम फैसला हाईकमान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed