फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thanks to the doctors who fought in the war against Korana

कोराना के खिलाफ जंग में जुटे डॉक्टरों को शुक्रिया

Sun, 19 Apr 2020 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Thanks to the doctors who fought in the war against Korana
कोराना के खिलाफ जंग में जुटे डॉक्टरों को शुक्रिया
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कोराना महामारी के खिलाफ वास्तविक रूप से धरातल पर काम रहे डॉक्टर पीड़ितों के लिए आस की किरण हैं। तमाम दुश्वारियों को झेलने के बाद भी डॉक्टर जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे लोगों की पीड़ा को समझते हुए दिन-रात इलाज में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आगरा में 40 दिन की जमात पर गए दंपती को कोरोना संक्रमण होने के बाद आगरा में उपचार चल रहा था। अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर परिवार में खुशी का माहौल है। युवक के पिता ने सरकार और डॉक्टरों को शुक्रिया अदा किया है।
कस्बे के मोहल्ला ऑल खुर्द निवासी हारून ने बताया कि उसका बेटा सरवर 16 मार्च को जमात पर आगरा गया था। उसकी पत्नी भी उसके साथ चली गई थी। उसके बेटे के अलावा मोहल्ले के ही चार दंपती भी जमात में गए थे। एक अप्रैल को उन्हें आगरा प्रशासन से सूचना मिली थी कि उसका बेटा और पुत्रवधू के अलावा जमात में गए दो युवक और एक महिला भी संक्रमित पाए गए हैं। पांचों को आगरा में कोविड-19 में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों को क्वारंटीन में भेज दिया गया था। इसकी खबर मिलते ही परिवार परेशान हो गया था। आगरा से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और उनके बेटे ने वीडियो कॉल करके भी उन्हें दिलासा दिया कि वे घबराएं नहीं, जल्दी ठीक होकर वापस आएंगे। 13 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली कि उसका बेटे सरवर और दो अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। जिसके बाद परिवार में खुशियां छा गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अब उनके बेटे सहित तीन लोगों की दो बार रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें कोविड अस्पताल से छुट्टी देकर एक होटल में क्वारंटीन में रखा गया है, जबकि पुत्रवधू और एक अन्य की 13 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तथा बाद में 15 अप्रैल को रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसलिए पुत्रवधू और एक अन्य की तीसरी जांच की रिपोर्ट कल या परसों तक आएगी। सरवर के पिता हारून और बड़े भाई तसव्वर ने बताया कि डॉक्टरों और प्रशासन ने उनके बेटे और पुत्रवधू का बहुत अच्छा उपचार किया है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग अच्छा कार्य कर रहे हैं। उसके बेटे सरवर के एक पांच साल की बेटी और दो साल का बेटा उनके पास ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed