{"_id":"5862bb814f1c1b8940eeccac","slug":"thanabvn-people-stayed-in-the-express-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाभवन में रुके जनता एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाभवन में रुके जनता एक्सप्रेस ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। पैसेंजर, जनता एक्सप्रेस ट्रेन थानाभवन स्टेशन पर रुके, इसके लिए भारतीय किसान संघ, विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सांसद हुकुम सिंह को ज्ञापन सौंपा।
थानाभवन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग कई वर्षों से नागरिक उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से करते आ रहे हैं। सहारनपुर से शामली-दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 51914 सुबह चार बजे जलालाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकती है, जबकि यहां यात्रियों की संख्या न के बराबर रहती है।
इसके बदले थानाभवन टाउन और ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को इस ट्रेन को पकड़ने के लिए पहले थानाभवन से जलालाबाद या 20 किमी दूर शामली जाना पड़ता है।
पैसेंजर ट्रेन 51914 और सुबह 7:30 बजे आने वाली जनता एक्सप्रेस गाड़ी के स्टॉपेज के लिए सांसद हुकुम सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा. धर्मपाल सिंह, विहिप कार्यकारी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सैनी, शोभित राणा, पवन गौतम, प्रमोद कुमार, हरीश सिंघल, रामकुमार, अश्वनी गोयल, वीर सिंह, आनंद पुंडीर, ठा. मनवीर सिंह, चौ. राजेंद्र सिंह आदि रहे।