फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thanabhavan Bajaj Sugar Mill is back on track

पटरी पर लौटने लगी थानाभवन बजाज शुगर मिल

Mon, 04 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Thanabhavan Bajaj Sugar Mill is back on track
थानाभवन (शामली)। शुरूआती दिक्कतों के बाद अब थानाभवन की बजाज शुगर मिल पटरी पर लौटनी शुरू हो गई है। पांच दिन के भीतर शुगर मिल में अब तक कुल दो लाख 40 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि हवन पूजन के साथ 31 अक्तूबर को बजाज शुगर मिल का विधिवत रूप से शुभारंभ हो गया था। मगर, पर्याप्त इंडेंट जारी न होने के कारण शुगर मिल में पर्याप्त गन्ना नहीं पहुंच पाया। इस कारण एक नवंबर को तीन घंटे और दो नवंबर को दो घंटे तक नो केन की स्थिति पर मिल को रोकना पड़ा था। इसके बाद मिल अधिकारियों ने गन्ना क्रय केंद्र संचालकों को निर्देश देते हुए जल्द गन्ना पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा शुगर मिल की ओर से गन्ना समिति को भी बात कर शीघ्र इंडेंट जारी करने को कहा था। हालांकि, गन्ना समिति की मानें तो अब तक दो लाख 52 हजार गन्ने का इंडेंट जारी हो चुका है, जो पांच नवंबर तक लागू है।
विज्ञापन

इसके बाद इंडेंट की अगली कड़ी जारी कर दी जाएगी, वैसे दो नवंबर को 11 बजे के बाद से शुगर मिल में न ही गन्ने की कमी लगी है और न मशीन में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी सामने आई है। शुरूआत में अधिकारियों ने कहा था कि नई मशीनों को सुचारु होने में थोड़ा समय लगेगा। लेकिन, पिछले दो दिन से कोई दिक्कत न आने के कारण अधिकारियों ने अब तक राहत की सांस ली है। जीएम केन लेखपाल सिंह ने बताया कि अब मिल में गन्ने की कमी नहीं है। लगातार गन्ना मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि अब तक दो लाख 40 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed