{"_id":"66dcab2070f9b1314a0239f4","slug":"tg-2-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-shamli-news-c-26-1-sal1002-127779-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टीजी-टू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टीजी-टू की मौत
Sun, 08 Sep 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर निवासी सुमित कुमार का फाइल फोटो
जलालाबाद। गांव जानीपुर के निकट शनिवार को ड्यूटी से गांव बाइक पर सवार होकर लौट रहे विद्युत कर्मचारी सुमित की अज्ञात डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई।
गांव हसनपुर लुहारी निवासी 35 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र राजेश कुमार ऊन के निकट गांव गागौर विद्युत उपकेंद्र पर टीजीटू के पद पर कार्यरत था। शनिवार को विद्युत उपकेंद्र से ड्यूटी करने के पश्चात बाइक पर सवार होकर अपने गांव हसनपुर लुहारी आ रहा था। तीतरो मार्ग पर गांव जानीपुर के निकट पहुंचने पर अज्ञात डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। डंपर चालक डंपर लेकर फरार हो गया। टक्कर लगने से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। विद्युत कर्मचारी ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज किया है।