फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Textile Park: A joint estimate will be made for the removal of electric poles on the nine-meter road.

टेक्सटाइल पार्क : नौ मीटर सड़क में बिजली के खंभों हटाने के लिए बनेगा संयुक्त एस्टीमेट

Thu, 05 Feb 2026 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 05 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Textile Park: A joint estimate will be made for the removal of electric poles on the nine-meter road.
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे से शामली टेक्सटाइल पार्क जाने वाली नौ मीटर सड़क की जद में आ रहे बिजली के 20-25 खंभों को हटाने के लिए धनराशि का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। शासन से धनराशि आने के बाद सड़क का चौड़ीकरण का काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे से शामली टैक्सटाइल पार्क जाने के लिए मात्र तीन मीटर चौड़ी सड़क है। रोटन गांव में टैक्सटाइल पार्क में 27 एकड़ भूमि की खरीद फरोख्त होने के बाद 19 मीटर सड़क का प्रपोजल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिया गया था। लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता पाखी वर्मा का कहना है कि हाईवे से लेकर शामली टैक्सटाइल पार्क तक मौके पर तीन मीटर सड़क है। राजस्व विभाग के रिकार्ड में नौ मीटर सड़क बताई जा रही है। नौ मीटर सड़क का एस्टीमेट तैयार करने के लिए पार्क की ओर एस्टीमेट डिमांड पत्र नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सड़क की जद में 20- 25 बिजली के खंभे आ रहे हैं। बिजली के खंभों को हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को नया एस्टीमेट लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली को भेजा जाएगा। लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण एवं बिजली के खंभों को हटाने का संयुक्त एस्टीमेट शासन को भेजेगा। दूसरी ओर मेरठ- सहारनपुर मंडल के हथकरघा विभाग के आयुक्त मनोज कांत का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को टेक्सटाइल पार्क तक नौ मीटर सड़क बनाने का मेल के माध्यम से पांच दिन पहले डिमांड पत्र दे चुके है। यदि सड़क की जद में बिजली के खंभे आ रहे है। इस बाबत बिजली विभाग के अफसरों से बात करके अलग से एस्टीमेट तैयार करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed