फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Test reports will be available directly on doctors' computers in the district hospital.

Shamli News: जिला अस्पताल में चिकित्सकों के कंप्यूटर पर सीधे उपलब्ध होगी जांचों की रिपोर्ट

Thu, 08 Feb 2024 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Test reports will be available directly on doctors' computers in the district hospital.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में अब चिकित्सक की मेज पर कंप्यूटर लगाए जाएंगे। एक्सरे से लेकर पैथोलॉजी में होने वाली जांचों की रिपोर्ट सीधे कंप्यूटर पर ही उपलब्ध होगी। कंप्यूटर पर जांच रिपोर्ट देखकर चिकित्सक मरीजों का उपचार कर सकेंगे। यह नई व्यवस्था जल्द ही शुरू होगी। इससे मरीजों को जांच रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और न ही रिपोर्ट को लेकर इधर-उधर भटकना पड़ेगा। इस व्यवस्था के लिए शासन स्तर से जिला अस्पताल को 15 कंप्यूटर उपलब्ध हो चुके हैं। वहीं अस्पताल में बीएसएनएल की लाइन बिछाने का काम भी पूरा हो चुका है।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे गांव मुंडेट खुर्द के सामने स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रोजाना एक हजार के लगभग मरीज ओपीडी में उपचार कराने आ रहे हैं। अब जिला अस्पताल में नई व्यवस्था लागू होेने जा रही है। अस्पताल में अब चिकित्सकों को कंप्यूटर से लैस किया जाएगा, यानी चिकित्सक की मेज पर कंप्यूटर लगाए जाएंगे। कंप्यूटर लगने के बाद मरीज की जांच रिपोर्ट सीधे संबंधित चिकित्सक के कंप्यूटर पर ऑनलाइन भेज दी जाएगी। डिजिटल एक्सरे की रिपोर्ट हो या पैथोलॉजी की जांच रिपोर्ट सभी को जिला अस्पताल में चिकित्सक के कंप्यूटर पर सीधे भेजा जाएगा। चिकित्सक के क्लिक करते ही कंप्यूटर की स्क्रीन पर मरीज की रिपोर्ट आ जाएगी। इससे मरीज को जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा और न ही उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ेगा। शासन स्तर से अस्पताल को 15 कंप्यूटर उपलब्ध हो चुके हैं। पैथोलॉजी लैब और दवा वितरण कक्ष में भी कंप्यूटर लगाए जा चुके हैं। अन्य कक्ष में भी कंप्यूटर लगाने की तैयारी चल रही है। बीएसएनएल की लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

--
मरीजों को दिया जा रहा कंप्यूटराइज्ड पर्चा
जिला संयुक्त चिकित्सालय में ओपीडी में आने वाले मरीजों को पर्चा कंप्यूटराइज्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। अब मरीज का नाम, पता हाथ से लिखी हुई पर्ची नहीं दी जा रही है। अस्पताल कंप्यूटराइज्ड होने के बाद मरीज के पर्चे पर दवा लिखने की जरूरत नहीं होगी। चिकित्सक दवा भी कंप्यूटर पर दर्ज करेंगे, जो दवा वितरण कक्ष में कंप्यूटर पर देखकर मरीज को उपलब्ध करा दी जाएगी। इस व्यवस्था के लिए शासन स्तर से सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन्होंने कहा..
जिला अस्पताल को कंप्यूटराइज्ड किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। चिकित्सकों को भी कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे। पैथोलॉजी में होने वाली जांच रिपोर्ट और एक्सरे रिपोर्ट सीधे कंप्यूटर पर चिकित्सक के पास भेजी जाएगी। अस्पताल को 15 कंप्यूटर मिले हैं और बीएसएनएल की लाइन भी लगाई जा चुकी है। जल्द ही अस्पताल में यह नई व्यवस्था शुरू होने की उम्मीद है।
- डॉ. अंजू जोधा, सीएमएस जिला संयुक्त अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed