फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Terror of stray dogs, now injured the boy

Shamli News: आवारा कुत्तों का आतंक, अब बालक को किया घायल

Sun, 07 May 2023 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
Terror of stray dogs, now injured the boy
फोटो
विज्ञापन

-हसनपुर लुहारी गांव में पिछले आठ दिन में चार ग्रामीणों को बनाया शिकार



जलालाबाद। हसनपुर लुहारी गांव में पिछले कई माह से आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। शनिवार रात कुत्तों ने एक आठ वर्षीय बालक पर हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी के मोहल्ला नया बांस निवासी अय्यूब का आठ वर्षीय पुत्र सुहेल शनिवार शाम मोहल्ले में ही खेल रहा था। उसी समय आवारा कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंचा और सुहेल पर हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आवारा कुत्तों को वहां से खदेड़ा। इसके बाद घायल को परिजन थानाभवन के सामुदायिक चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि हसनपुर लुहारी गांव में पिछले कई महीनों से आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। पिछले आठ दिन के भीतर आवारा कुत्ते चार लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में वह ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक आवारा कुत्तों को पकड़ने की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्द आवारा कुत्तों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वह अन्य ग्रामीणों को भी अपना शिकार बनाए सकते हैं। ग्राम पंचायत सचिव नीरज सैनी का कहना है कि इस संबंध में जल्द शीर्ष अधिकारियों से वार्ता कर आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
जिलेभर में कुत्तों और बंदरों का आतंक
जिले के कई क्षेत्रों में आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से लोग दहशत में हैं। आए दिन ये किसी न किसी पर हमला कर घायल कर देते हैं। कांधला क्षेत्र में जनवरी माह में ई-रिक्शा चालक शमीम पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। कैराना के मोहल्ला पीरजादगान में पिछले माह चांद नाम के युवक पर हमला कर दिया था। इसके अलावा चौसाना क्षेत्र में कुत्तों के काटने से बालिका की कुछ दिन बाद हालत बिगड़ गई थी। बाद में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed