{"_id":"6ab81d6722d9ee159101c3d0","slug":"tensions-escalate-within-sp-demand-raised-to-remove-district-general-secretary-kaleem-shamli-news-c-26-1-sal1002-174851-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सपा में बढ़ी तकरार, जिला महासचिव कलीम को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सपा में बढ़ी तकरार, जिला महासचिव कलीम को हटाने की मांग
Sun, 27 Sep 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता कलीम के नाम से सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट। सोशल मीडिया
कैराना/शामली। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव कलीम हसन का वीडियो वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कैराना से सपा सांसद चौधरी इकरा हसन और कैराना विधायक चौधरी नाहिद हसन ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को पत्र भेजकर कलीम हसन को जिला महासचिव के पद से हटाने की मांग की है।
30 जून को कलीम हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वह एक वर्ग विशेष पर टिप्पणी करने के साथ पार्टी कार्यालय, संगठन और सपा नेता वतन सिंह सैनी के संबंध में बयान दे रहे थे। वीडियो में वह कह रहे है कि पार्टी कार्यालय उनका है और वहां किसे बुलाना है तथा किसे प्रवेश देना है, इसका निर्णय वही करेंगे। उधर, सपा जिला महासचिव कलीम हसन का कहना है कि राजनीतिक रंजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है और उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
कलीम के नाम से पोस्ट, कहा- जो करना है सोच समझकर करें
कलीम के नाम से बनाए गए सोशल मीडिया अकाउंट से शनिवार दोपहर बाद एक पोस्ट शेयर की गई। पोस्ट में लिखा गया कि मेरा नेताओं, पार्टी और शामली के वरिष्ठ नेताओं से सलाह और निवेदन है कि जो भी करना है, सोच-समझकर करें। अगर मेरे ऊपर आंच आई तो पूरा मामला बिगड़ेगा। मेरी खामोशी को कमजोरी मत समझना। जो भूचाल आएगा, उसे कोई रोक नहीं पाएगा। मैंने पार्टी को सब कुछ दिया है। कुछ देर बाद पोस्ट को डिलीट भी कर दिया गया। वहीं, कलीम का कहना है कि उन्होंने ऐसी कोई पोस्ट शेयर नहीं की है। किसी ने एआई के माध्यम से पोस्ट तैयार कर उनके नाम से सोशल मीडिया पर डाली है।
विज्ञापन
कलीम को पद से हटाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा गया है। अब यह प्रदेश अध्यक्ष का विवेक है कि वह उन्हें पद से हटाते हैं या कोई अन्य निर्णय लेते हैं।
सुरेंद्र कुमार ताना, जिलाध्यक्ष, सपा शामली