{"_id":"6425d21e437ffc51d106e1c8","slug":"tender-for-jhinjhana-thana-bhawan-road-left-two-years-passed-work-not-completed-shamli-news-c-26-1-smrt1056-1140-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: झिंझाना-थाना भवन मार्ग का टेंडर छोड़े दो साल बीते, कार्य नहीं हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: झिंझाना-थाना भवन मार्ग का टेंडर छोड़े दो साल बीते, कार्य नहीं हुआ पूरा
विज्ञापन
- मार्ग पर चलने से वाहन चालकों को उठानी पड़ रही परेशानी, ठेकेदार को जारी किए नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन। झिंझाना-ऊन-थाना भवन मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तत्कालीन गन्ना मंत्री के प्रयास से प्रदेश सरकार ने स्वीकृत किया था। दो साल बीतने के बाद भी अभी तक कार्य पूरा नहीं किया गया। यह कार्य अगस्त माह तक पूरा होना था, लेकिन अभी तक मार्ग पर रोडी डालने का कार्य भी पूरा नहीं हुआ। ठेकेदार को नोटिस भेजकर समय से कार्य पूरा नहीं हाेने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
प्रदेश सरकार ने तत्कालीन गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से झिंझाना-थाना भवन मार्ग के निर्माण के लिए ठेकेदार रवि कुमार को टेंडर जारी किया था। इसकी लंबाई करीब 30 किमी है और दूसरे भाग झिंझाना से कैराना का भी टेंडर दूसरे ठेकेदार को जारी हुआ था, जो करीब 6 माह पूर्व बनकर तैयार भी हो चुका है। लेकिन झिंझाना से थाना भवन तक 30 किमी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जगह-जगह खोदाई कर दी गई है। अभी तक रोड़ी-बजरी भी नहीं डाली गई है। सड़क के बीच में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। चौड़ीकरण का कार्य ठप पडा है। कभी-कभी दो-चार डंपर डालकर रोड़ी डालकर कार्य प्रगति पर दिखाया जाता है, उसके बाद फिर कई माह तक मार्ग की सुध नहीं ली जाती।
मार्ग से जनपद और आसपास के प्रदेश के लोग आवागमन करते हैं। सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है। सड़क के किनारे चौड़ीकरण के नाम पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, जो अभी भरे नहीं गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने कई बार ठेकेदार को नोटिस भेजे हैं, लेकिन फिर भी कार्य नहीं किया गया। ठेकेदार को कार्य अगस्त माह तक पूरा करके देना है, लेकिन 2 वर्षों में अभी तक रोड़ी और डस्ट का कार्य भी पूरा नहीं हुआ। 3 माह में कार्य कैसे पूरा होगा यह सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन संत गुप्त ऋषि का कहना है कि 30 किमी भाग का टेंडर करीब दो वर्ष पूर्व छोड़ा गया था। मार्ग का निर्माण अगस्त तक पूरा करना है और इसके लिए ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। कार्य पूरा न करने पर अब अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।