फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ten students arrived in Poland and Romania, waiting for the flight

पोलैंड और रोमानिया पहुंचे दस छात्र, फ्लाइट का इंतजार

Tue, 01 Mar 2022 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ten students arrived in Poland and Romania, waiting for the flight
शामली। यूक्रेन में फंसे कई छात्र-छात्राओं को पिछले 24 घंटे में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले के रहने वाले 10 छात्र पोलैंड और रोमानिया पहुंच गए हैं और फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। जबकि छह छात्र अभी यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। जिसके चलते उनके परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन

शहर के रहने वाले अंश, मानवी, आदी, जवेरिया, कुशाग्र और मयंक अब रोमानिया पहुंच गए हैं। जल्द ही उन्हें फ्लाइट मिलने की उम्मीद है। कैराना की रहने वाली अंजलि रेलवे स्टेशन पर फंस गई हैं। ऊंचा गांव निवासी हिमांशु बस में हंगरी जाने के लिए सवार हो चुका है। जलालाबाद निवासी ईशु और ईशा रोमानिया बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा कांधला के नाला गांव निवासी शिवानी मीकोलाइव में होस्टल के बेसमेंट में फंसी हुई हैं।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र के जहांगीर पोलैंड पहुंच गया है और जुल्फकार पश्चिमी यूक्रेन में है। वहां युद्ध का असर कम है। इन दोनों ने वापस न आने की इच्छा जाहिर की है। झिंझाना क्षेत्र के प्रशांत कश्यप को बस मिल गई है। वह भी बॉर्डर की ओर रवाना हो गया है। प्रशासन परिजनों के संपर्क में है और भारतीय दूतावास से संपर्क करके सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित घर लाने का प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी में गुजारे 22 घंटे, पीने का पानी भी जम गया
शामली। शहर के रहने अंश, मानवी, आदी, जवेरिया, कुशाग्र और मयंक शनिवार रात रोमानिया बॉर्डर पर फंस गए थे। 22 घंटे इन्होंने शून्य से 6 डिग्री कम तापमान में खुले आसमान के नीचे बिताए। इस दौरान पीने का पानी तक जम गया था। कुछ लोगों ने जबरन बॉर्डर पार करने का प्रयास किया, तो रोमानिया की सेना ने रबड़ बुलेट से फायरिंग कर दी थी। आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे। जिससे वहां भगदड़ मच गई थी। रविवार की देर रात किसी तरह उन्हें रोमानिया में प्रवेश मिला। अब ये छात्र वहां कैंप में हैं और फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। जिससे उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed