फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ten schools selected under PM Shree Yojana, will get Rs 2 crore each

Shamli News: पीएम श्री योजना में दस स्कूलों का चयन, मिलेंगे दो-दो करोड़ रुपये

Tue, 07 Mar 2023 07:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:19 AM IST
विज्ञापन
Ten schools selected under PM Shree Yojana, will get Rs 2 crore each
- प्रत्येक स्कूल को केंद्र सरकार जारी करेगी बजट
विज्ञापन

- 150 से अधिक स्कूलों ने किया था आवेदन, मात्र दस स्कूलों का हुआ चयन
- विभाग कर रहा गाइडलाइन का इंतजार, कैसे खर्च होगा दो-दो करोड़ का बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) के अंतर्गत 10 विद्यालयों का चयन किया गया है। चयनित स्कूलों की केंद्र सरकार कायापलट करेगी। उनके विकास के लिए दो-दो करोड़ का बजट जारी किया जाएगा। वहां छात्र-छात्राओं को निजी स्कूल जैसी सुविधा मिलेगी। अब शिक्षक व अभिभावक बजट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
केंद्र सरकार प्रत्येक विद्यालय पर 2-2 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों का चयन करने की प्रक्रिया पिछले महीने पूरी हो चुकी है। चयन प्रक्रिया के दौरान 150 से अधिक विद्यालयों के आवेदन के बावजूद सिर्फ 10 विद्यालयों का चयन हुआ। शासन की ओर से चयनित विद्यालयों में जहां अधिकतम छात्र संख्या पर फोकस रहा। पिछले शैक्षिक फीडबैक को भी आधार बनाया गया। पीएमश्री विद्यालय उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास चाइल्ड पैडगॉजी योजना सहित कई खास मानकों के साथ बच्चों को लाभान्वित करेंगे। बेहतर विद्यालय भवन के साथ-साथ विद्यालय निजी विद्यालयों को चुनौती देंगे। चयनित विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, आधुनिक पुस्तकालय के साथ डिजिटल शिक्षा के बेहतर इंतजाम होंगे। प्रत्येक विद्यालय के लिए केंद्र से 2-2 करोड़ रुपये मिलेंगे। जिससे छात्र-छात्राओं को अच्छी सुविधा दी जा सकें।
विज्ञापन

इन विद्यालयों का किया गया चयन
कैराना ब्लॉक के अलीपुर, मंडावर के जूनियर प्राइमरी स्कूल, शामली ब्लॉक के सिंभालका जूनियर प्राइमरी स्कूल, भैंसवाला का प्राइमरी स्कूल, कांधला ब्लॉक से गंगेरू प्राइमरी स्कूल, डूंडूखेड़ा जूनियर प्राइमरी स्कूल, ऊन ब्लॉक से बल्ला माजरा जूनियर प्राइमरी स्कूल, अंबेहटा रिदान जूनियर प्राइमरी स्कूल, थाना भवन ब्लाक से अंबहेटा याकूबपुर जूनियर प्राइमरी स्कूल, झिंझाना के प्राइमरी स्कूल का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed