{"_id":"5fa447828ebc3e9bd91ab1a0","slug":"ten-days-of-campaign-left-work-has-not-started-yet-shamli-news-mrt509703636","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई अभियान के दस दिन शेष, अभी तक शुरू नहीं हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई अभियान के दस दिन शेष, अभी तक शुरू नहीं हुआ काम
विज्ञापन
शामली में सफाई नहीं होने से झाड़ियों से ढका रजबहा।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सिंचाई विभाग का नहरों और रजबहों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सफाई अभियान 15 नवंबर तक निर्धारित है। सफाई अभियान खत्म होने में दस दिन शेेष हैं, मगर अभी तक नाला गांव के रजबहे में सिल्ट सफाई अभियान चालू नहीं हो पाया है। जिस कारण रजबहे की पटरी के दोनों ओर झुंड होने से आम नागरिकों को आना जाने में परेशानी हो रही है।
शामली के कांधला कस्बे की सीमा से लेकर नाला रजबहा बागपत जिले की सीमा तक जाता है। नाला गांव का रजबहा शामली जिले की सीमा में बहता है और बागपत जिले में समाप्त होता है। नाला रजबहा पूर्वी यमुना नहर खंड के बागपत जिले के बड़ौत खंड में आता है। रजबहे के अंदर ओर पटरी के किनारे घास के झुंड खडे़ होने से पटरी पर चलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। जिला शामली ग्राम संघर्ष समिति के संयोजक सुनील पंवार ने दो दिन शामली कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में नाला रजबहा में जमी सिल्ट सफाई का मुद्दा उठाया था।
डीएम जसजीत कौर ने बागपत जिले के पूर्वी यमुना नहर खंड के अफसरों को नाला गांव के किसानों की शिकायत भेजकर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया था। पूर्वी यमुना नहर खंड शामली के अधिशासी अभियंता रविंद्र राणा का कहना है कि कांधला से शुरू हुआ नाला रजबहा पूर्वी यमुना नहर खंड बागपत जिले के बड़ौत खंड में आता है। रजबहे की पटरी की सिल्ट सफाई घास के झुंड साफ कराने और पटरी मरम्मत का कार्य बड़ौत खंड की जिम्मेदारी है। नहर की पटरी शामली खंड में है, जल्द ही पटरी मरम्मत का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
कोट...
नाला रजबहा का सफाई अभियान बागपत जिले से शुुरू हो गया है। तीन किमी तक सफाई अभियान हो चुका है। शामली जिले में नाला रजबहे का सफाई 15 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। - संजीव सिंह अधिशासी अभियंता पूर्वी यमुना नहर खंड बागपत।

शामली में नाला रजबहा पटरी पर सफाई नहीं होने से खड़ी झांड़ियां।- फोटो : SHAMLI