फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Temporary roundabout will soon be built at Collectorate intersection

Shamli News: कलक्ट्रेट चौराहे पर जल्द बनेगा अस्थाई गोल चक्कर

Fri, 15 Mar 2024 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Temporary roundabout will soon be built at Collectorate intersection
शामली। शहर के कलक्ट्रेट चौराहे पर गोल चक्कर न होने से आये दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों को अस्थाई गोल चक्कर बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा तीन राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात निर्बाध जारी रखने के लिए शामली शहर के बाहर सर्किल बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका लगभग दो तिहाई हिस्सा तैयार हो चुका है। कंपनी द्वारा जिलेभर में करीब 30 किलोमीटर लंबे हाईवे बनाए गए हैं, लेकिन कंपनी ने शहर से निकलने वाले क्रॉसिंग चौराहों पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए न तो सर्किल बनवाए और न ही फ्लाईओवर का निर्माण कराया। इसके कारण बीते वर्ष कई बड़ी दुर्घटनाएं होने से कई लोगों को अपनी जान से हाथ गवाना पड़ा। क्रांसिंग चौराहों पर सर्किल व फ्लाईओवर न बनाए जान से जिलेभर के विपक्षी नेता, उद्यमियों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन से क्रॉसिंग चौराहों पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग की है। एनएचएआई ने गत एक मार्च से बाईपास का सिभालका-कलक्ट्रेट चौराहा हिस्सा मार्ग में अवरोध लगाकर यातायात के लिए खोल दिया। मगर चौराहे पर पांच रास्ते होने के बावजूद कोई गोल चक्कर नहीं बनाया गया, जिससे हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने एनएचएआई के अफसरों से अपने कार्यालय में बैठक कर उन्हें कलक्ट्रेट क्रॉसिंग पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए कारगर कदम उठाने के लिए निर्देश दिए। इस पर एनएचएआई के अफसरों ने उन्हें बताया कि कलक्ट्रेट क्रॉसिंग पर जल्द ही अस्थाई अवरोधों को लगाकर सर्किल बनवाया जाएगा। साथ ही आसपास पीली पट्टी बनवाएंगे ताकि रात्रि में भी वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed