{"_id":"684dd108f2d9b7de4801d61c","slug":"temperatures-rose-by-three-degrees-celsius-shamli-news-c-26-1-smrt1048-143842-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान
विज्ञापन
शामली में एमएसके रोड पर धूप से बचने के लिए कपड़ा लपेट कर जाती महिलाए । संवाद
- फोटो : mathura
शामली। जिले में एक दिन की राहत के बाद शनिवार चिलचिलाती धूप में लोग पसीने से तरबतर रहे। अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले के तापमान में उतार चढ़ाव चल रहा है। शुक्रवार को 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने से मौसम में थोड़ी नरमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। अधिकतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस हो गया था। शनिवार को फिर सुबह से ही तेज धूप निकली। सुबह से ही चिलचिलाती गर्मी में लोग पसीने पसीने रहे। हवा की गति भी कम होकर आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर में तो सूर्य की तपिश से लोगों का हाल बेहाल रहा। लोग धूप में निकलने की हिम्मत तक नहीं जुटा सके। लोग धूप व गर्मी से बचने के लिए घरों में ही रहें।
जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। लोग धूप से बचने के लिए सिर व मुंह को कपड़े से लपेटकर जाते हुए नजर आए। पंखे व कूलर चलाकर भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने की संभावना है। किसानों को सलाह है कि फसलों की सिंचाई करते रहें।