फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Temperature dropped by three degrees; people found no relief from the heat and humidity.

Shamli News: तापमान तीन डिग्री गिरा, गर्मी-उसम से लोगों को नहीं मिली राहत

Sun, 07 Jun 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 07 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by three degrees; people found no relief from the heat and humidity.
शामली। जिले में सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली। मौसम में उमस बनी रही, जिस कारण अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस कमी आने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा। मौसम विभाग ने मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही धूप निकली। दोपहर में चिलचिलाती धूप के साथ उमस बनने से लोग परेशान रहे। दोपहर के समय लोग घर से बाहर नहीं निकले, जिस कारण सड़कों व बाजारों में आवाजाही कम रही। लोग धूप से बचाव के लिए सिर व मुंह पर कपड़ा बांधकर जाते हुए दिखाई दिए। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम होकर 36 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर 28 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed