फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Temperature dropped by one degree, no relief from scorching heat

Shamli News: तापमान एक डिग्री गिरा, भीषण गर्मी से नहीं मिली राहत

Fri, 24 Apr 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by one degree, no relief from scorching heat
शामली में लू से बचने के लिए कपड़ा ढक जाती महिलाएं ।  संवाद
शामली। जिले में पांच दिन बाद अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 41 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली है। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में पांच दिन से लगातार अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। छठे दिन बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 41 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह को हल्के बादल छाए थे, लेकिन सात बजे के बाद तेज धूप निकली। दस बजे के बाद लू चलने से लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय भीषण गर्मी के कारण लोग धूप से बचने को घर के अंदर ही रहे, जिसके चलते सड़कों व बाजारों में आवाजाही कम रही। लोगों को दिनभर गर्मी से जूझना पड़ा। शाम पांच बजे के बाद धूप हल्की होने पर लोग घरों से बाहर निकले। दिन के समय लोग धूप से बचाव के लिए सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए नजर आए। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि शुक्रवार को तेज धूप निकलने व लू चलने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed